Thursday, 8 February 2024

परीक्षा के एक दिन पहले क्या करें ?

परीक्षा के एक दिन पहले तथा 
परीक्षा हॉल के लिए आवश्यक सुझाव: 

 बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है और अगले एक दो दिनों के बाद  मुख्य विषय की परीक्षा शुरू  होने वाली हैं  

इस समय दसवीं के छात्रों की स्थिति ऐसी ही है जैसी की पहली बार यात्रा कर रहे हवाई यात्री की होती है  एक उत्सुकता,  बेचैनी और नये माहौल का तनाव और डर  !

यह बेचैनी और डर कुछ की समय का होता है और जैसे ही जहाज आसमान में अपनी गति प्राप्त कर लेता है , यात्री शांतिपूर्वक सफ़र का आनंद लेने लगते हैं

अतः परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को बिल्कुल भी घबराने की जरुरत नहीं है और पुरे 3 घंटे मन को शांत रखकर परीक्षा रूपी सफ़र का आनंद उठान है  और अपने गंतव्य तक पहुंचना हैं 



आईये जानते हैं की परीक्षा से पहले किन बातों का ध्यान रखें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. :
    
 
*****************************
** परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केन्द्र की सही जगह एवं वहां पर पहुचने में कितना समय लगेगायह अवश्य पता कर लें।
** परीक्षा के पहले दिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। रात को सोने से पहले अपने द्वारा तैयार किए गए नोट्स को अच्छे से लिख कर दोहराएं और से घंटे की स्वस्थ नींद लेने का प्रयास करें।
** परीक्षा वाले दिन समय पर उठ कर हल्का नास्ता अवश्य करें। परीक्षा केन्द्र में जाने से पहले अपना प्रवेश पत्र और परीक्षा में प्रयोग होने वाली सामग्रियों की जांच कर लें। परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।
 *घर से चलने से पहले यह जाँच कर लें की आपने अपना प्रवेश पत्रदो-तीन पेनपेंसिल और अन्य वस्तुएं सही प्रकार से रख लिया है।
** परीक्षा हॉल में बैठने के बाद यह अवश्य जांच लें कि आपके के पास गलती से परीक्षा से संबंधित कोई सामग्री न रखी हो। अपनी सीट के आस-पास भी ध्यानपूर्वक जांच कर लें।
** परीक्षा प्रारंभ होने से पहले प्रश्न पत्र को पढ़नेअनुक्रमांक लिखने एवं अन्य विषय  को लिखने के लिए दिए गए 15 मिनट का सही प्रयोग करें। प्रश्न पत्र के दिशा निर्देशों को अच्छी तरह पढें एवं अनुक्रमांककेन्द्र संख्याअपना नामविषय का नामविषय कोड आदि विवरण को सही तरह से भरें। यदि कोई परेशानी हो तो कमरे में उपस्थित निरीक्षक की सहायता लें।
** प्रश्न पत्र प्रारंभ करने से पहले ध्यानपूर्वक देखें की आप प्रश्न पत्र के प्रांरभ के प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह से जानते हैं या किसी अन्य भाग के। जिस भाग के प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह लिख सकते हैंवहीं से प्रश्न पत्र के उत्तर देना शुरू करें। परीक्षक आपके द्वारा प्रारंभ में हल किए गए प्रश्नों के आधार पर ही आपकी योग्यता और क्षमता का अंदाजा लगा लेता है। इसलिए प्रारंभ में उत्तर दिए गए प्रश्नों से ही उस पर अपना प्रभाव बनाने का प्रयास करें।
** परीक्षा प्रारंभ करने से पहले एकाग्रचित होकर मन को शांत रखने का प्रयास करें। परीक्षा अवधि के दौरान भी एकाग्रचित और शांत होकर प्रश्न पत्र को हल करें।
** परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिखते समय प्रश्न संख्या या उत्तर संख्या अवश्य लिखें। उत्तर लिखते समय यह सुनिश्चित करें कि कम-से-कम ओवर राईटिंग एवं कटिंग हो।  हिंदीअंग्रेजी या अन्य विषयों के प्रश्न पत्र हल करते समय निबंध व अनुच्छेद वाले प्रश्नों में उस भाषा के अलंकारकविताओं की पंक्तियों व संबंधित व्यक्तियों के कथनों का प्रयोग करें।
** दो प्रश्नों के उत्तर के बीच में कम-से-कम दो लाईनों को खाली छोड दें। इससे परीक्षक को उत्तर पुस्तिका की जांच करते हुए कोई भ्रम नहीं होगा तथा परीक्षक पर अच्छा प्रभाव भी पड़ेगा। परीक्षक आपकी लिखाई के माध्यम से भी आपकी योग्यता और क्षमता को जानने का प्रयत्न करता है। इसलिए प्रश्नों का उत्तर साफ लिखाई के द्वारा दें।
** उत्तर पुस्तिका जमा करने से पहले उत्तर पुस्तिका के उत्तर अच्छे से जांच लें कि उनमें कोई गलती न रह गई हो। यदि प्रश्न पत्र समय से पहले हल कर लिया हो तो भी उत्तर पुस्तिका जमा न करवाएं और जो प्रश्न हल न किया हो उसको हल करने का प्रयास करें या पुराने उत्तर को और बेहतर बनाने का प्रयास करें।

                            शुभकामनाएं 

English version: 
http://satyasaroj.blogspot.com/2024/02/essential-tips-for-exam-hall.html 



10 comments:

Anonymous said...

Great

Anonymous said...

Awesomee!!!

Anonymous said...

Good

Anonymous said...

Thanks

Anonymous said...

GOOD!!

Anonymous said...

उत्कृष्ट अवलोकन एवं व्यावहारिक सुझाव

डा.अनिल गुगनानी said...

उत्कृष्ट अवलोकन एवं व्यावहारिक सुझाव

Anonymous said...

Helpful,🙏😇

Anonymous said...

Very helpful

Anonymous said...

Helpful ✔️