सूर्य वंदना
******
जिसकी
शक्ति का अंत नहीं,
जो अजर- अमर अजन्मा है,
जिसके कारण हो जाता है,
दुनिया में मौसम परिवर्तन,
आओ करें हम आज,
सूर्य देव का अभिनन्दन ।
अपने प्रकाश से जिसने,
दुनिया को कर रखा रोशन,
सभी जीव जन्तु को जो
देता है जीवन का ईंधन,
आओ करें हम आज ,
सूर्य देव का अभिनन्दन ।
जिसकी उर्जा से पाते हम,
जीवन जीने की शक्ति है ,
दुखों से मुक्ति देकर जो,
करता है हमारा संबर्धन,
आओ करें हम आज
सूर्य देव का अभिनन्दन ।

