चंडीगढ़ का
प्रसिद्ध तीन दिवसीय गुलदाउदी शो 18 दिसंबर से
शिवालिक पहाड़ी की
तलहटी में बसा मनमोहक शहर चंडीगढ़, दिल्ली और आस पास वालों के लिए लॉन्ग ड्राइव का सबब है। एक फ्रांसीसी वास्तुविद् द्वारा डिजाइन किए
गए इस शहर को ढेर सारे उद्यानों के कारण सिटी ऑफ गार्डन्स भी कहा जाता है। यहां एक
से एक सुंदर बगीचे हैं, जहां सालभर रौनक देखी जा सकती है।
ऐसा ही एक गार्डन
है टैरेस गार्डन, 'जो सेक्टर 33 के मध्य में स्थित है। लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में
फैले इस गार्डन में प्रत्येक वर्ष दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में गुलदाउदी शो का
आयोजन किया जाता है।
नगर निगम चंडीगढ़
द्वारा इस वर्ष आज से 38 वां वार्षिक गुलदाउदी शो का आयोजन
किया जा रहा है। 19 से 21 दिसम्बर 2025 तक चलने वाले इस शो के दौरान गुलदाउदी फूल की 270 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
आकार में गुलाब से
भी छोटे और डहलिया से भी बड़े तथा अनेक रंग- डिजाइनों के गुलदाउदी के फूलों को
यहां एक साथ देखा जा सकता है। इस शो में भाग लेने के लिए सरकारी, अर्धसरकारी तथा शौकिया लोगों को उनकी नर्सरी के फूलों के साथ
आमंत्रित किया जाता है तथा उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जाता
है। इस गुलदाउदी शो को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक और गुलदाउदी प्रेमी आते
हैं। इस शो के दौरान तीनों दिन तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा फूलों से
संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाता है।
तो आइये इसका आनंद
उठाते हैं ....



