Saturday, 25 March 2023

एक लाइक तो दे दो यार।👍🏼👍🏼👍

एक लाइक तो दे दो यार।
👍***********👍

मैं ने डाली है सेल्फी,
लाइक का है इंतजार,
मेरा दिन बन जायेगा,
गर मिला आपका प्यार,
एक लाइक तो दे दो यार।

आप का एक एक लाइक,
है एक अनमोल उपहार,
साथ में गर कमेंट भी दे दो,
हो जाएगी मेरी नैया पार,
एक लाइक तो दे दो यार।

सौ दोस्तों के लाइक से
मैं खुश होउंगा अपार,
पांच सौ गर पहुँच गया,
होगा मेरा सपना साकार,
एक लाइक तो दे दो यार।

मेरे दोस्त के पोस्ट को
मिला मित्रो का  प्यार,
दो सौ लाइक आ चुके,
बस घंटे का  इंतजार
एक लाइक तो दे दो यार।

मेरी बेचैनी बढ़ रही,
कर रहा मुझे बीमार
लगता है हो जाऊंगा,
अवसाद का मैं शिकार
एक लाइक तो दे दो यार।

मेरी खुशी के खातिर
न करना तुम इनकार,
इससे पहले की तोड़ूँ दोस्ती,
कर दो मुझ पर उपकार,
एक लाइक तो दे दो यार।
🙏💐


बचपन के दिन
***************
माँ की आँखों का तारा,
थे पापा के  राजदुलारे,
बचपन के दिन कितने प्यारे,
आज बने हैं सपने सारे.

छोटी छोटी आँखें अपनी,
पर  सपने  थे  बड़े बड़े,
छोटे छोटे खेल खिलौने,
लगते थे  सबसे प्यारे,
गम नहीं कोई दुनिया का,
थी सारी खुशियाँ पास हमारे,
बचपन के दिन कितने प्यारे.









न टीवी न थी बिजली,
वो रेडिओ का ज़माना था,
पढ़ने बैठे छत पे रात को,
लालटेन का मात्र सहारा था,
चाहत थी चाँद को पाने की,
पर न  रॉकेट  पास हमारे,
बचपन के दिन कितने प्यारे.
  










खेल था गिल्ली डंडे का,
कंचों का फैला मेला था,
नीले  आसमां  में हमारे,
सतरंगी पतंग का रेला था,
बागें थी अम्बियों से लदी ,
और  गुलेला  पास हमारे,
बचपन के दिन कितने प्यारे.








न खबर थी शाम की,
न दिन का ठिकाना था,
दादी की कहानियों का,
भरा  पूरा  खजाना था,
चाचा चाची, दादा दादी,
रहते थे सब साथ हमारे,
बचपन के दिन कितने प्यारे.
आज बने हैं सपने सारे.