Sunday, 26 August 2018

सावन और साजन

सावन आया बादल बरसे,
दरस को तेरे नैना तरसे।
इन आँखों में आ के देखो,
छम छम कितने आँसू बरसे।
टूटे मेरे सपने सारे,
बदरा ले जा नीर हमारे।

भाए न  कोई श्रृंगार ,
तेरे बिन जीना दुस्वार।
सावन की ठंढ़ी फुहार,
बहुत सताये अबकी बार।
रहना मुझको संग तिहारे,
बदरा ले जा नीर हमारे।

काटे नहीं कटे ये दिन,
कैसे जीऊँ मैं तेरे बिन।
तोड़ के जग के बंधन सारे,
आ जाओ तुम पास हमारे।
आने की ये बाट निहारे,
बदरा ले जा नीर हमारे।




Saturday, 13 January 2018

सर्दी


My new poem based on winter season.


*सर्दी की दस्तक*


होने लगे दिन अब छोटे,
धरती ने बदली है चाल
खेतों ने बदली है रंगत,
सर्दी ने है किया बेहाल।

धूप गुनगुनी जाड़े की,
सबके दिल को हर्षाए
बैठ अलाव के आगे हम,
गीत पुराने दिन के गाये।

मक्के की रोटी के साथ,
मजेदार सरसो का साग
गर्म पकोड़े चाय के साथ,
सर्दी जाती जैसे भाग।

मौसम ने ले ली है करवट,
सूरज पस्त होने लगा
बर्फ से ढका हुआ है पर्वत,
आकाश भी रोने लगा।

आसमान में छाया कोहरा,
दिन में जैसे रात हुई
घर के अंदर कैद हो गए,
दुनियादारी बन्द हुई।

ठंढ से जनता त्रस्त हो गई
हमें न इतना तड़पाओ
मनभावन मौसम को ले कर,
हे बसंत तुम जल्दी आओ ।