होली के अलबेले रंग
****************
आई
होली लाई होली,
अपने
संग लाखों उमंग,
दिलों
में भरने ले कर आई,
अपने
संग सतरंगी रंग।
मिलजुल
कर हम खेलें होली,
अपनों की तो बात ही क्या,
दुश्मन
को गले लगाएंगे,
रूठे
यार को रंग लगा,
हम
दूरी सभी मिटाएंगे।
उंच
नीच का भेद मिटा,
दुनिया
को एक बनाएँगे
बैर-
भाव को दूर भगा,
हम
प्रेम का रंग चढ़ाएंगे।
ले कर खुशियों की सौगात,
आया
होली का त्योहार,
गिले
सिकवे दूर करके,
आओ
हम सब बाँटें प्यार।
लाल
गुलाबी पीला हरा,
कितने
प्यारे- प्यारे रंग,
मिलजुल
कर रहना सिखलाते,
होली
के अलबेले रंग।
************************

7 comments:
Nice poem
👍 बहुत बढ़िया। S K
Bahot achhe sir... Keep it up..
Santosh Yadav
बेहतरीन सर... लगे रहो...
Bahot achhe sir... Keep it up..
Santosh Yadav
Bahot achhe sir... Keep it up..
Santosh Yadav
बहतरीन रचना
Post a Comment