Sunday, 30 October 2022

सूर्य वंदना ,

 सूर्य वंदना 











******



जिसकी शक्ति का अंत नहीं,

जो अजर- अमर अजन्मा है,

जिसके कारण हो जाता है,

दुनिया में मौसम परिवर्तन,

आओ करें हम आज,

सूर्य देव का अभिनन्दन ।




अपने प्रकाश से जिसने,

दुनिया को कर रखा रोशन,

सभी जीव जन्तु को जो

देता है जीवन का ईंधन,

आओ करें हम आज ,

सूर्य देव का अभिनन्दन ।

 

जिसकी उर्जा से पाते हम,

जीवन जीने की शक्ति है ,

दुखों से मुक्ति देकर जो,

करता है हमारा संबर्धन,

आओ करें हम आज

सूर्य देव का अभिनन्दन ।

No comments: