आओ प्यार का दिया जलाए।
***********
शान्ति की बस बात करें हम
बुरा किसी का हो न पाए,
सबका की सम्मान करें हम
अपमान किसी का हो न जाए,
आओ प्यार का दिया जलाए।
भूली बिसरी बातों को हम,
मन के अन्दर नहीं बिठाए,
इस दिवाली आओ अपने,
अन्तर्मन रौशन कर जाए
आओ प्यार का दिया जलाए।
दिव्य प्रेम से ओत-प्रोत हो
मन में कोई मैल न लाए
सत्कर्मो के सरगम से हम,
सब सपनों को सच कर जाए
आओ प्यार का दिया जलाए।

1 comment:
बहुत आछा मैसेज है दिवाली के उपलक्ष मे।
Post a Comment